Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman injured in elephant attack in Raigarh; encounter occurred while she was heading into the forest to relie

रायगढ़ में दंतैल हाथी का हमला: जंगल गई 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

विज्ञापन
Woman injured in elephant attack in Raigarh; encounter occurred while she was heading into the forest to relie
हाथी के हमले में महिला घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
विज्ञापन


मिली रायगढ़ के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बाकारुमा रेंज के जगडा गांव की रहने वाली महिला रसमोती पति संतोष उरांव 45 साल, आज सुबह शौच के लिए जंगल तरफ गई थी। इस दौरान जंगल में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी से महिला का सामना हो गया जिसके हाथी ने सूंड से महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। किसी तरह हाथी के हमले से बाल - बाल बची महिला को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


हाथी के हमले से महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों को सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाकारुमा रेंज में एकमात्र नर हाथी ही जंगल में विचरण कर रहा है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 93 हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 31 नर, 43 मादा के अलावा 19 शावक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed