Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nitin Naveen will visit Chhattisgarh and participate in the Tribal Pride Day in Dharamjaigarh

सीजी: छत्तीसगढ़ आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। खास बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

विज्ञापन
Nitin Naveen will visit Chhattisgarh and participate in the Tribal Pride Day in Dharamjaigarh
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के करीब 10 महीने बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। नितिन नवीन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

 

नितिन नवीन के दौरे से पहले पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगी। स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी और वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जाएंगी। पार्टी के दो बड़े नेताओं के इस लगातार छत्तीसगढ़ दौरे को प्रदेश संगठन राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम मान रहा है।

विज्ञापन

 

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। देश भर में हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य मकसद देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान, उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 'उलगुलान' यानी महान विद्रोह का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed