{"_id":"68cc0a5b922c1121260acdbf","slug":"video-a-dog-that-fell-23-feet-into-a-well-in-korba-was-rescued-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में 23 फीट नीचे कुएं में गिरे कुत्ते का किया गया रेस्कयू, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में 23 फीट नीचे कुएं में गिरे कुत्ते का किया गया रेस्कयू, देखें वीडियो
कोरबा में पाली पडनिया गाँव में 23 फिट गहरे कुए में गिर गया। एक कुत्ता गलती से सूखे कुएं में गिर गया। गहराई में फंसे कुत्ते की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) को सूचना दी। टीम तत्काल मौके पर पहुँची और साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया। सूखे कुएं में कुत्ता डरा-सहमा और बेहद कमजोर हो चुका था। वह लगातार भौंक रहा था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। स्थिति को देखते हुए RCRS टीम ने सबसे पहले उसे बिस्किट खिलाकर शांत किया, ताकि वह सहज हो सके। लेकिन उसके बावजूद भी रेस्कयू के दौरान हमला करने का प्रयास कर रहा था किसी तरह कुत्ते को खिला पिलाकर शान्त किया गया तब जा कर कुत्ता को किसी तरह ऊपर लाया गया। रेस्क्यू अभियान आसान नहीं था। कुआं गहरा और तंग था। ऐसे में RCRS टीम के अध्यक्ष अविनाश और सदस्य अजय ने हिम्मत दिखाई और दो सीढ़ी को एक साथ जोड़कर कुएं में नीचे उतरे। दोनों ने मिलकर सावधानीपूर्वक कुत्ते को पकड़ा और धीरे-धीरे सीढ़ी के सहारे सुरक्षित ऊपर ले आए। यह पल बेहद रोमांचक और जोखिम भरा था, लेकिन टीम की बहादुरी रंग लाई। राहुल महंत ने बताया कि गांव से लग ही मैदान में एक सार्वजनिक हुआ है जिसमें कुत्ता गिरा हुआ था वह अपने दोस्तों के साथ टहलने के लिए निकला हुआ था इस दौरान उसकी आवाज सुनाई दी तब जाकर इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी गई। जैसे ही कुत्ता सुरक्षित बाहर आया, उसने कुछ देर टीम के आसपास ही समय बिताया। उसकी मासूम नज़रें मानो यही कह रही थीं –यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे और टीम की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।