फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman dies at Hardibazar temporary health center, negligence alleged; protest ends after Rs 6 lakh

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय महिला की मौत से हंगामा: 6 लाख मुआवजा-नौकरी के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Wed, 30 Sep 2026 05:11 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

कोरबा के हरदीबाजार अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर धरना दिया। 6 लाख मुआवजा और अस्थाई नौकरी के आश्वासन पर आंदोलन खत्म हुआ।

विज्ञापन
Woman dies at Hardibazar temporary health center, negligence alleged; protest ends after Rs 6 lakh
अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध मौत

विस्तार

कोरबा जिले के हरदीबाजार स्थित अस्थाई सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय में 3 घंटे तक धरना दिया। बाद में एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपए मुआवजा और पुत्र को अस्थाई नौकरी देने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मृतका ग्राम पंचायत रेकी निवासी भगा बाई पति गौठिया पटेल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे भगा बाई गांव के तालाब में स्नान कर घर लौट रही थी, तभी अचानक शरीर में तेज दर्द हुआ। परिजन तत्काल उन्हें हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बीपी और अन्य जांचें बाहर से कराने को कहा, रिपोर्ट सामान्य आई। बताया जा रहा है कि महिला स्वयं पैदल चलकर अस्पताल के अंदर गई थी, लेकिन उपचार शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि मूल अस्पताल भवन ध्वस्त होने के बाद एसडीएम ने पुराने तहसील भवन में अस्थाई अस्पताल शिफ्ट करते हुए बेहतर सुविधा का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां न तो दवाएं हैं और न ही जांच की सुविधा। मामूली जांच के लिए भी मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस अस्थाई केंद्र में पहले भी लापरवाही की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में शव को हरदीबाजार में ही सुरक्षित रखा गया और सुरक्षा के लिए दीपका, कुसमुंडा और हरदीबाजार पुलिस तैनात रही। बुधवार को तहसील कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, रेंकी सरपंच तीज राम, उप सरपंच शिव नारायण यादव, हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर, नरेश टंडन, पूर्व जनपद अनिल टंडन, उत्तम पटेल, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और तहसीलदार अमित केरकेट्टा, एसईसीएल दीपका जीएम माइनिंग नागेंद्र साहू मौजूद रहे।


विधायक प्रेमचंद पटेल ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठने के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने 6 लाख रुपए और एक पुत्र को अस्थाई नौकरी देने पर सहमति दी, तब धरना समाप्त हुआ। स्वास्थ्य केंद्र को जल्द सर्वसुविधायुक्त बनाने की मांग की गई है। वहीं बीएमओ पाली अनिल सराफ ने बताया कि मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध मौत

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध मौत

 

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध मौत

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed