Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
seizes tractor hidden in straw stack after villagers tried chasing elephant, accused being traced via viral vi
{"_id":"6b06cfec9668f03c970ef9dc","slug":"seizes-tractor-hidden-in-straw-stack-after-villagers-tried-chasing-elephant-accused-being-traced-via-viral-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4969320-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथी को भगाने जंगल पहुंचे ग्रामीणों पर पलटा गजराज: ट्रैक्टर को पटककर किया क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी को भगाने जंगल पहुंचे ग्रामीणों पर पलटा गजराज: ट्रैक्टर को पटककर किया क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने किया जब्त
कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथी को खदेड़ने के चक्कर में ग्रामीण खुद ही फंस गए। जिलगा गांव के जंगल में ट्रैक्टर लेकर हाथी भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर हाथी ने पलटवार कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस मामले में वन विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ बॉर्डर से 11 हाथियों का दल कुदमुरा रेंज के जिलगा गांव के जंगल में पहुंचा था। हाथियों के फसलों की ओर आने की आशंका से ग्रामीण कई दिनों से परेशान थे। फसल बचाने के लिए गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज करते हुए हाथियों को जंगल से भगाने का प्रयास कर रहे थे।
सोमवार सुबह ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया, सुदामा राठिया के ट्रैक्टर पर सवार होकर जंगल में घुसे। तेज आवाज सुनकर झाड़ियों में छुपा एक हाथी अचानक बाहर निकला और ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को गुस्से में आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर से कूदकर अलग-अलग दिशाओं में भागे और किसी तरह जान बचाई। गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में दूसरे ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को गांव लाया गया और पैरावट (पुआल के ढेर) में छुपा कर रख दिया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। कुदमुरा रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वन्य प्राणी को परेशान करने और बिना अनुमति वन क्षेत्र में ट्रैक्टर ले जाने के आरोप में वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
वन विभाग के अनुसार, ट्रैक्टर चालक दिग्विजय राठिया और वाहन मालिक सुदामा राठिया दोनों ग्राम जिलगा के निवासी हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश जारी है। विभाग द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं वन विभाग की टीम लगातार हाथी दल की मॉनिटरिंग कर रही है। सभी 11 हाथी अभी भी जिलगा के आसपास के जंगल में मौजूद हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी को खुद भगाने की कोशिश न करें। ट्रैक्टर, पटाखे या शोर से हाथी और अधिक आक्रामक हो जाता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है। हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और जंगल की ओर जाने से बचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।