त्योहारी सीजन को देखते हुए शिमला के बालूगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच पाए जाने के बाद करीब 2 क्विंटल मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाई गईं। विभाग की टीम ने कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी समेत 7 खाद्य सैंपल लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।