फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बालूगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दो क्विंटल मिठाइयां नष्ट

त्योहारी सीजन के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की ओर से बालूगंज बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सैंपलिंग की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। निरीक्षण के दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच पाए गए। खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से खराब लगभग दो क्विंटल मिठाइयों को खाद्य व्यवसाय संचालक की ओर से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल 7 सैंपल लिए गए, जिनमें कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी एवं अन्य मिठाइयों के सैंपल शामिल हैं। इन सैंपलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को एफएसएसएआई के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिठाई विक्रेताओं को विशेष रूप से चेतावनी दी कि मिठाइयों में केवल अनुमत खाद्य रंगों का ही निर्धारित सीमा के भीतर प्रयोग किया जाए तथा किसी भी अनधिकृत या हानिकारक रंग का प्रयोग न किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें