{"_id":"6a8dc3b35bc667665b00dd81","slug":"video-shuklaganj-shops-decked-out-for-raksha-bandhan-high-demand-for-boutique-rakhis-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजी दुकानें, बुटीक राखियों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजी दुकानें, बुटीक राखियों की डिमांड
भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाना है। इसको लेकर नगर में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। एक ओर जहां जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई है वहीं मिठाई की दुकानों में भी सजावट शुरू हो गई है। इस बार बुटीक राखियों की धूम है। साथ ही बच्चों वाली राखियां भी बाजार में छाई रही।
मंगलवार को नगर के राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, पोनीरोड बाजार, बिंदानगर, पोनी बाजार, मिश्रा कालोनी समेत अन्य कई स्थानों पर राखियों की दुकानें सजी रही। जहां खरीददारों की भी भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए एक से बढ़कर एक महंगी राखियां खरीदी। राजधानी मार्ग पर दुकान लगाए विक्रेता आशीष गुप्ता, शोनू बाजपेई, विशाल ने बताया कि इस बार बाजार में बुटीक के साथ ही राजस्थानी राखियों की मांग अधिक है। महंगाई का भी कोई खास असर बाजार में देखने को नहीं मिला है।
कुछ राखियों के दामों में मामूली सी बढ़त हुई है जिसमें पिछले साल की अपेक्षा दो से तीन रुपये बढ़े हैं। वहीं बच्चों वाली राखियों की भी धूम मची है जिसमें टारजन राखी, मोगली, मुरली, जय गणेशा, मोट-पतलू समेत अन्य कई डिजाइन वाली राखियां बच्चे पसंद कर रहे है। नगर की ज्वेलर्स की दुकानों में भी चांदी की राखी खरीदने के लिए भीड़ देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।