फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पीरनिगाह मंदिर की चाबियों को लेकर चौथे दिन भी प्रदर्शन, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Ankesh Dogra Updated Wed, 26 Aug 2026 01:03 PM IST

पीरनिगाह मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। एमसी पार्क ऊना में एकत्रित ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब ढाई माह से पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त ऊना से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना है कि मंदिर की व्यवस्थाओं और प्रबंधन को लेकर पंचायत की ओर से लगातार प्रशासन के समक्ष पक्ष रखा जा रहा है। इसके बावजूद चाबियां पंचायत को नहीं सौंपे जाने से स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था और संचालन को लेकर पंचायत की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग किसी राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि मंदिर की व्यवस्थाओं से संबंधित है। इसी कारण प्रशासन से मामले का जल्द समाधान करने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की चाबियां पंचायत को नहीं सौंपी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से विवाद का समाधान निकालकर जल्द चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग दोहराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें