फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: फीस वृद्धि को लेकर कॉलेज में फिर हुआ हंगामा, छात्रों ने किया प्रिंसिपल और कमेटी का घेराव

सुभाष चंद्र Updated Tue, 25 Aug 2026 06:28 PM IST

ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। पिछले 13 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच फीस कटौती को लेकर जमकर खींचतान हुई। सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार समिति ने फीस में अधिकतम 20 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव रखा, जबकि एबीवीपी 50 प्रतिशत फीस कम करने की मांग पर अड़ी रही। बैठक के बाद बाहर निकल रहे समिति सदस्यों के साथ धक्कामुक्की और प्रिंसिपल कार्यालय का दरवाजा बंद करने के आरोप भी कॉलेज प्रशासन ने लगाए हैं। वहीं, एबीवीपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छात्रों ने किसी का दरवाजा बंद या लॉक नहीं किया। संगठन का दावा है कि उसके 13 दिन के आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन को फीस में 20 प्रतिशत कटौती का निर्णय लेना पड़ा। विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है। एबीवीपी ऊना इकाई अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले 13 दिनों से लगातार क्रमिक भूख हड़ताल कर रही थी। इस आंदोलन के दबाव में कॉलेज प्रशासन को आखिरकार विद्यार्थियों के हित में फीस में 20 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लेना पड़ा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि मंगलवार को सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले ही कुछ छात्र बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों से वहां से हटने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि समिति के कुछ वरिष्ठ सदस्य दबाव में काम करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बावजूद स्थिति को संभालने के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया गया। प्रिंसिपल के अनुसार बैठक समाप्त होने के बाद बाहर निकल रहे समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की। डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज कॉलेज के पास उपलब्ध है। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें