{"_id":"6ae8b7a6143b43feea034ea9","slug":"video-five-attackers-accused-of-involvement-in-rajesh-murder-case-in-rudrapur-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राजेश हत्याकांड में पांच हमलावरों के शामिल होने का आरोप, कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राजेश हत्याकांड में पांच हमलावरों के शामिल होने का आरोप, कोतवाली घेरी
रुद्रपुर शहर में राजेश कोली हत्याकांड में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्याकांड में पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने एसएसआई महेश कांडपाल से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 30 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे रंपुरा निवासी राजेश कोली घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक से रोडवेज की ओर चला गया। आरोप है कि वहां सफेद रंग की कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी और विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद राजेश को बेरहमी से पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में पांच लोग शामिल थे लेकिन पुलिस ने अब तक केवल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
परिजनों का यह भी दावा है कि हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त सत्ताधारी दल के नेता का बेटा है। इसी कारण शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह समर्थकों के साथ कोतवाली में धरना देंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मामले में तहरीर के आधार पर तीनों अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिवार के लगाए गए आरोपों की जांच भी की जाएगी। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।