{"_id":"6ae8cfc959e88a1a39053f2c","slug":"vibhishana-sought-refuge-with-lord-shri-ram-khatima-news-c-236-1-ktm1001-116291-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भगवान श्रीराम की शरण में आए विभीषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भगवान श्रीराम की शरण में आए विभीषण
Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खटीमा के कालापुल में रामलीला मंचन का दृश्य
खटीमा। आदर्श रामलीला कमेटी नगला तराई की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में रविवार को विभीषण के भगवान श्रीराम के दल में आने और रावण-अंगद संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। कालापुल स्थित स्व. खीम सिंह धामी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रामलीला मंचन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे।
रावण-अंगद संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहां मुख्य अतिथि एसएसपी अजय गणपति, सीओ नीरज सेमवाल, कोतवाल कमल कुमार लुंठी, दान सिंह धामी, अनीता कठायत, राजू भंडारी, मनोहर थापा, पीतांबर पांडेय, बसंत वल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान देवेंद्र मेहरा आदि थे। इधर, आदर्श श्री रामलीला कमेटी झनकईया की ओर से आयोजित रामलीला में सीता की खोज और लंका दहन का मंचन किया गया। वहां पूरन धामी, मीना जोशी, शेर सिंह दानू, दीवान सिंह अन्ना, सतीश पाठक आदि थे। संवाद