{"_id":"6ae8d0044a25190ae403b813","slug":"held-a-symbolic-protest-over-the-non-regularization-of-land-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-151028-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भूमि विनियमितीकरण नहीं होने पर दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भूमि विनियमितीकरण नहीं होने पर दिया सांकेतिक धरना
Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पट्टे की भूमि का विनियमितीकरण नहीं होने से नाराज पीड़ित लोगों ने तहसील कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। पीड़ितों ने जल्द समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। सोमवार को केलाखेड़ा के रत्ना मडैया निवासी मुर्शरफ, अरशद अली, सहादत अली, अनवार अली तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पट्टे की भूमि का विनियमितीकरण नहीं होने पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। पीड़ितों ने चकबंदी विभागीय अधिकारियों पर भूमि विनियमितीकरण के संबंध में गलत रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाया है। इधर, सहायक चकबंदी अधिकारी द्वितीय बिशन लाल ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन