Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Roorkee: Hindu Raksha Dal District President shot; referred to a higher center in critical condition.
{"_id":"6abbfe8d55aa3a646202a8cb","slug":"video-roorkee-hindu-raksha-dal-district-president-shot-referred-to-a-higher-center-in-critical-condition-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
पनियाला गांव में वारदात के बाद मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे गंगनहर कोतवाली
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर आरोप, पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मारकर हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल विशाल चौहान को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि विशाल चौहान गंगनहर कोतवाली से देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनियाला गांव के पास उन पर गोली चलाए जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग गंगनहर कोतवाली पहुंच गए।
घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि एक दिन पहले भी भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विशाल चौहान के साथ मारपीट की थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
कोतवाली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।