{"_id":"6abbee249242ceb29d0a4b0e","slug":"tehri-two-factions-clashed-following-student-union-elections-ruckus-at-police-station-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, कोतवाली में पहुंचकर किया हंगामा, एक दुकानदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, कोतवाली में पहुंचकर किया हंगामा, एक दुकानदार घायल
Tue, 29 Sep 2026 10:32 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:32 PM IST
सार
छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम विजय प्रत्याशियों के समर्थक बौराड़ी में विजय जुलूस निकल रहे थे। इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सत्यमेव जयते छात्र संगठन से जुड़े दोनों गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव के बाद हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद छात्रों के दो गुटों में आपस में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक दुकानदार चोटिल हो गया। जिला अस्पताल बौराड़ी में उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। छात्रों की दोनों गुटों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एक दूसरे पर पहले मार पिटाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।
छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम विजय प्रत्याशियों के समर्थक बौराड़ी में विजय जुलूस निकल रहे थे। इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सत्यमेव जयते छात्र संगठन से जुड़े दोनों गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरीके से छात्रों के दोनों गुटों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन
टिहरी छात्र संघ चुनाव: मतदान के लिए जा रहे छात्र को रोका, गुस्से में कर्मचारी के सिर पर मारी बोतल
विज्ञापन
बताया जा रहा है इस दौरान कुछ छात्रों ने बौराड़ी में एक दुकानदार राजू की पिटाई कर दी। वह दुकान बंद कर घर को लौट रहा था। उसके सिर पर चोट आई है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाद में छात्रों के का दोनों गुट कोतवाली पहुंचा। उन्होंने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि छात्रों के बीच हुई मारपीट की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।