{"_id":"6abbc4fee78ad741760f4817","slug":"tehri-student-union-elections-student-stopped-for-security-check-he-attacked-on-staff-member-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी छात्र संघ चुनाव: मतदान के लिए जा रहे छात्र को रोका, गुस्से में कर्मचारी के सिर पर मारी बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी छात्र संघ चुनाव: मतदान के लिए जा रहे छात्र को रोका, गुस्से में कर्मचारी के सिर पर मारी बोतल
Tue, 29 Sep 2026 07:45 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:45 PM IST
सार
कॉलेज की छुट्टी होने के बाद कर्मचारी बाजार स्थित एक होटल में चाय पी रहा था। इसी दौरान छात्र रवि तिवारी होटल में पहुंचा और वहां रखी खाली बोतल उठाकर अजय पुंडीर के सिर पर मार दी।
विज्ञापन
छात्र के हमले में घायल कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे छात्र को चेकिंग के लिए रोकना एक संविदा कर्मचारी को भारी पड़ गया। नाराज छात्र ने छुट्टी के बाद नरेंद्रनगर बाजार में चाय पी रहे संविदा कर्मचारी अजय पुंडीर के सिर पर बोतल मार दी। हमले में कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दिन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। बीए मास कॉम का छात्र रवि तिवारी, निवासी ऋषिकेश, मतदान करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। कॉलेज के गेट पर तैनात संविदा कर्मचारी अजय पुंडीर ने छात्र को चेकिंग के लिए रोक लिया। बताया गया कि छात्र इस बात से नाराज हो गया, हालांकि उस समय उसने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
UK Big News: छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, जीएसटी विभाग का छापा, रिश्वत लेते सर्जन गिरफ्तार, एएनएम की जलकर मौत
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अजय पुंडीर नरेंद्रनगर बाजार स्थित एक होटल में चाय पी रहा था। इसी दौरान छात्र रवि तिवारी होटल में पहुंचा और वहां रखी खाली बोतल उठाकर अजय पुंडीर के सिर पर मार दी। बोतल लगने से कर्मचारी के सिर से खून निकलने लगा।
घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों ने छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ. पूजा डबराल ने बताया कि कर्मचारी के सिर में काफी चोट आई है। उसका उपचार कर दिया गया है। बुधवार को उसका सीटी स्कैन किया जाएगा। उधर, थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र रवि तिवारी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।