Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
National Rafting Championship: Army-A dominates in the men’s category; ITBP leads in the women’s and mixed categories.
{"_id":"6b02f2b932afae672e0c73f9","slug":"video-national-rafting-championship-army-a-dominates-in-the-mens-category-itbp-leads-in-the-womens-and-mixed-categories-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में आर्मी-ए का दबदबा, महिला और मिक्स्ड में आईटीबीपी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में आर्मी-ए का दबदबा, महिला और मिक्स्ड में आईटीबीपी अव्वल
देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग में तीन दिवसीय 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें सबसे दूर अरुणाचल प्रदेश से निमास और जम्मू-कश्मीर की टीमें शामिल रहीं। पुरुष, महिला और मिक्स्ड तीन वर्गों में हुए मुकाबलों में मिक्स्ड वर्ग का खिताब आईटीबीपी-ए ने अपने नाम किया। जबकि महिला वर्ग में भी आईटीबीपी की टीम अव्वल रही। जबकि आल ओवर पर परफॉर्मेंस में पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबलों में आर्मी-ए ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग के अंतिम स्कोर में आर्मी-ए ने स्प्रिंट, सलालम और आरएक्स (RX) तीनों स्पर्धाओं में 100-100 अंक जुटाते हुए कुल 300 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 250-250 अंकों के साथ आईटीबीपी-बी और निमास संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 240-240 अंक हासिल कर आईटीबीपी-ए और आर्मी-बी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, आर्मी-सी 204 अंकों के साथ चौथे और जेएंडके 190 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। स्पर्धा-वार नतीजों में स्प्रिंट में आर्मी-ए ने 100, आईटीबीपी-ए ने 90 और आर्मी-बी ने 80 अंक पाए, जबकि निमास ने 75, आईटीबीपी-बी ने 70, आर्मी-सी ने 68 और जेएंडके ने 66 अंक बनाए। सलालम में आर्मी-ए 100 अंकों के साथ पहले, आईटीबीपी-बी 90 अंकों के साथ दूसरे और आर्मी-बी 80 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि आईटीबीपी-ए ने 75, निमास ने 70, आर्मी-सी ने 68 और जेएंडके ने 66 अंक हासिल किए। आरएक्स स्पर्धा में भी आर्मी-ए 100 अंकों के साथ शीर्ष पर रही, निमास ने 90 अंकों के साथ दूसरा और आर्मी-बी ने 80 अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया, जबकि आईटीबीपी-ए ने 75, आईटीबीपी-बी ने 70, आर्मी-सी ने 68 और जेएंडके ने 66 अंक जुटाए।
यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता टीमें अगले वर्ष विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें मार्च में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप शामिल है, जिसमें विजेता टीमों के साथ मेजबान के रूप में निमास की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके अलावा ये टीमें मई में केन्या में होने वाले वर्ल्ड कप, अगस्त में तुर्की में आयोजित होने वाली वर्ल्ड राफ्टिंग चैंपियनशिप और कश्मीर में होने वाले वर्ल्ड कप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।विजेता टीमो को कप, मेडल और प्रमाण पत्र से पुस्करत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।