Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shrimad Bhagwat Katha concludes with a community feast

Tehri News: भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

Sun, 22 Nov 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 22 Nov 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concludes with a community feast
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के क्यारी गांव संचालित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-यज्ञ, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा वक्ता राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने कथा प्रवचन करते हुए कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा को अमृत के समान माना गया है। कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यों का आयोजन कर मनुष्य पुण्य का भागीदार बन सकता है। उन्होंने कथा श्रवण करने आए लोगों से श्रीमद्भागवत कथा के सारा को जीवन में उतारने की अपील की है। कहा जो व्यक्ति सच्चे मन से कथा का श्रवण करता है, और जीवन में उसका अनुश्रण करता है, उनका उद्धार निश्चित है। लोगों ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि मांगी। इस मौके पर जयदेव सिंह पंवार,चरण सिंह पंवार, विजेंद्र पंवार, आचार्य भानु प्रकाश जोशी, कपिल सेमवाल, सुभाष चंद्र नौटियाल, अंकुश कृष्ण लेखवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


पूजा-अर्चना कर थकलेश्वर महादेव से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
लंबगांव (टिहरी)। रौणद-रमोली पट्टी के आराध्य इष्टदेव थकलेश्वर महादेव का त्रैवार्षिक थौलू मंडाण डोडग-थापला के चौरा में धूमधाम से मनाया गया। तीन साल बाद आयोजित मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने इष्टदेव के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। थौलू मंडाण में डोडग-थापला, पुजारगांव और पिपलोगी समेत रौणद-रमोली पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। रोजगार और अन्य कारणों से देश के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे प्रवासी ग्रामीण भी गांव लौटकर आयोजन में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने थकलेश्वर महादेव को फूल-पुष्प, पिठाईं और श्रीफल अर्पित कर पूजा-अर्चना की । इस मौके पर चतर सिंह बर्त्वाल, कृपाल सिंह ब्तर्वाल, अमर सिंह बत्र्वाल, सुरेश बत्र्वाल, धनपाल बत्र्वाल, रमेश बत्र्वाल, हीरामणि उनियाल, पुष्पराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



95 लोगों की जांच कर बांटी दवा
थत्यूड़ (टिहरी)। जया सिद्धार्थ हॉस्पिटल देहरादून की पहल पर यहां आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की गई। शिविर में डॉ. विपिन तेवानी, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. रविंद्र, डॉ. एशना सिंह, डॉ. पल्लवी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने की जानकरी दी। इस मौके पर मुनीष भारद्वाज, सीमा सिंहा, अर्जुन मेहरा, अजीत जोशी, दीपक सजवाण, देवेंद्र प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed