{"_id":"69da3ae1f674d1c0920a55c3","slug":"video-girls-being-empowered-through-taekwondo-self-defense-training-in-280-schools-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो से सशक्त हो रहीं बेटियां, 280 स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो से सशक्त हो रहीं बेटियां, 280 स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण
महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच टिहरी जनपद में एक सराहनीय पहल की जा रही है। देवभूमि इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा 280 सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रौंसाल क्षेत्र में एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें ताइक्वांडो की बेसिक तकनीकों के साथ आत्मविश्वास, सतर्कता और आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। मास्टर ट्रेनर अनुष्का के अनुसार बढ़ते अपराधों के बीच यह प्रशिक्षण बालिकाओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचाव में मददगार है। छात्राओं ने भी इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें पंच, बचाव तकनीक और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके सीखने को मिले। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।