{"_id":"6b0c1d49b1219671360fc6b8","slug":"priya-from-kv-wins-girls-open-chess-championship-tehri-news-c-50-1-nth1001-122631-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: केवी की प्रिया ने जीती बालिका शतरंज ओपन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: केवी की प्रिया ने जीती बालिका शतरंज ओपन चैंपियनशिप
Sun, 29 Nov 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पालिका अध्यक्ष रावत ने ट्रॉफी और मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। त्रिवेणी कौथिग के बालिका वर्ग ओपन शतरंज चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की प्रिया विजेता रही। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की समीक्षा उप विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने टॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
त्रिवेणी कौथिग की ओर से सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल बौराड़ी में आयोजित बालक-बालिका वर्ग अंडर 14, 17 व 21 की शतरंज और कैरम प्रतियोगिता हुई। शतरंज के अंडर 14 बालक वर्ग में डीकेजी पब्लिक स्कूल बौराड़ी के अर्पित चौहान ने पहला, केंद्रीय विद्यालय के दक्ष सकलानी ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में सेंट एंथाेनी पब्लिक स्कूल के तनुज रावत पहले व सेंट एंथोनी के ही दिव्यांशु राणा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 बालक वर्ग में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के नितेश कुमार पहले व एसआरटी के ही आदित्य चौहान दूसरे स्थान पर रहे। युगल कैरम प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी की तनुजा, सीमा रागड़ की जोड़ी ने पहला, बीबीएस स्कूल की वंदना, साक्षी ने दूसरा तथा बीबीएस की खुशबू रावत, इशिका रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग युगल कैरम में टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथी पुरम के भुवनेश, साहिल ने पहला, सेंट एंथाेनी स्कूल के आर्यन व आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाइड्रो कॉलेज बी पुरम के विशाल वर्मा, प्रियांश मैठाणी की टीम तीसरा स्थान पर रही। इस मौके पर ईई दीपक पाल आर्य,एआरओ गरवीन भट्ट, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, दिनेश रावत, राजेंद्र डोभाल, नरेेश मोहन भट्ट, भरत राम बडोनी, अरविंद रावत, संजय घिल्डियाल, बिजेंद्र नेगी, दुर्गा रावत आदि मौजूद थे।