Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Gas crisis persists in Ghansali; consumers gather outside the depot late at night in the biting cold, without any prior notice.
{"_id":"6b0c5a067487b0ab3a002c37","slug":"video-gas-crisis-persists-in-ghansali-consumers-gather-outside-the-depot-late-at-night-in-the-biting-cold-without-any-prior-notice-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"घनसाली में गैस संकट बरकरार, बिना सूचना देर रात कड़ाके की ठंड में गोदाम के बाहर जुटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली में गैस संकट बरकरार, बिना सूचना देर रात कड़ाके की ठंड में गोदाम के बाहर जुटे उपभोक्ता
घनसाली क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गैस संकट से परेशान उपभोक्ता अब देर रात कड़ाके की ठंड में भी सिलेंडर मिलने की उम्मीद लेकर इंडियन गैस गोदाम के बाहर पहुंच रहे हैं। ताजा तस्वीरें घनसाली की हैं, जहां बिना किसी पूर्व सूचना के देर रात बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम के बाहर जमा हो गए और लंबी कतार लग गई।
हैरानी की बात यह है कि न तो इंडियन गैस सर्विस की ओर से उपभोक्ताओं को बुलाया गया था और न ही गोदाम खोला गया था। इसके बावजूद गैस की किल्लत से परेशान लोग सिलेंडर मिलने की उम्मीद में ठंड के बीच देर रात तक इंतजार करते रहे।
वहीं, इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। नतीजतन उपभोक्ताओं को यह बताने वाला भी कोई नहीं था कि गैस कब उपलब्ध होगी और उन्हें कब तक इंतजार करना पड़ेगा।
लगातार बनी गैस किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।