Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
ASHA workers, 'Bhojan Matas' (mid-day meal cooks), and Panchayat representatives honored; hundreds of women tied Rakhis on MLA Shah's wrist.
{"_id":"6a9058ac786ebcad1009be53","slug":"video-asha-workers-bhojan-matas-mid-day-meal-cooks-and-panchayat-representatives-honored-hundreds-of-women-tied-rakhis-on-mla-shahs-wrist-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आशा, भोजन माताओं और पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, सैकड़ों महिलाओं ने विधायक शाह की कलाई पर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा, भोजन माताओं और पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, सैकड़ों महिलाओं ने विधायक शाह की कलाई पर बांधी राखी
घनसाली। होटल श्रीराम में गुरुवार को ‘कलैं कु धागू’ (रक्षाबंधन) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
हाल ही में विधायक शक्ति लाल शाह की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए रक्षाबंधन सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
राखी बांधने के बाद विधायक शाह ने सभी महिलाओं को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं और विधायक के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं ने विधायक के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और विद्यालयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने विधायक से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का आग्रह किया।
विधायक शक्ति लाल शाह ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका बसनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा, राधिका देवी, मंडल अध्यक्ष शोकिन भंडारी, राकेश भट्ट, आरती रतूड़ी, कुसुम नौटियाल, अनुसूया देवी, अनिल चौहान, कुशाल रावत, रामकुमार कठैत, मीनू राणा और मीना थपलियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।