{"_id":"6aa54ce41f17094d4d0f6883","slug":"video-rudraprayagfootpath-restored-at-chirbasa-pilgrims-set-off-for-kedarnath-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चीरबासा में पैदल मार्ग बहाल, केदारनाथ के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीरबासा में पैदल मार्ग बहाल, केदारनाथ के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री
फाटा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में चट्टान खिसकने और मलबा आने से दो दिन से बाधित यात्रा मार्ग को शनिवार को घोड़े-खच्चरों और तीर्थ यात्रियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलने के बाद सोनप्रयाग में रोके गए करीब दो हजार तीर्थ यात्रियों को भी मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से चट्टान और मलबा आने के कारण पैदल मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई थी। मार्ग बाधित होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों को वहीं रोक दिया गया था। हालांकि, बीच-बीच में मौसम अनुकूल होने पर कुछ यात्रियों को एहतियात के साथ गौरीकुंड की ओर भेजा जा रहा था।
शनिवार को चीरबासा में मार्ग पूरी तरह खुलने के बाद पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई और यात्रा मार्ग एक बार फिर श्रद्धालुओं से आवाजाही बढ़ी है। लोनिवि के गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच संवेदनशील स्थानों पर विभाग के कर्मचारी और मजदूर तैनात हैं। मार्ग बाधित होते ही मजदूर मार्ग पर कार्य कर आवाजाही बहाल करते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पास मार्ग खोलने के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।