फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agra Friends Begin 800-Km Walking Journey to Kedarnath With Musical Instruments Srinagar Uttarakhand news

तीन यारों की अनोखी कहानी: केदार की राह पर कदम, सुरों में शिव भक्ति, करीब 800 किमी. की पैदल यात्रा निकले दोस्त

Sat, 12 Sep 2026 03:47 PM IST
Renu Saklani सत्य प्रसाद मैठाणी, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
सत्य प्रसाद मैठाणी, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Renu Saklani Updated Sat, 12 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

आस्था की इस पैदल यात्रा में भक्ति के साथ संगीत भी कदमताल कर रहा है। आगरा के तीन दोस्तों ने केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए करीब 800 किमी का सफर पैदल तय करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
Agra Friends Begin 800-Km Walking Journey to Kedarnath With Musical Instruments Srinagar Uttarakhand news
आगरा से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए तीन दोस्त पैदल निकले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंधों पर सामान, साथ में संगीत के साज और मन में बाबा केदार के दर्शन की आस्था। आगरा के तीन दोस्त करीब 800 किमी. की पैदल यात्रा पर केदारनाथ के लिए निकले हैं। सफर की खास बात यह है कि तीनों ने मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। रास्ते में जहां मन करता है, कुछ देर रुककर संगीत की धुन छेड़ते हैं और फिर केदारनाथ की ओर कदम बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन

आगरा के अशोक नगर निवासी 32 वर्षीय हेमंत शर्मा पेशे से म्यूजिशियन हैं। उनके साथ 23 वर्षीय विनय शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और 25 वर्षीय कर्ण राजावत बैचलर ऑफ साइंस हैं। तीनों दोस्त 20 अगस्त को आगरा से पैदल निकले थे और बुधवार को श्रीनगर पहुंचे।

विज्ञापन


पैदल यात्रा के पीछे बाबा केदार के प्रति आस्था
यहां कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने केदारनाथ की ओर आगे का सफर शुरू किया। तीनों युवाओं ने बताया कि वे संगीत का साजो-सामान भी साथ लेकर चल रहे हैं। सफर के दौरान जहां अच्छा माहौल मिलता है, वहां संगीत बजाकर कुछ पल बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार

रास्ते में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कई जगह लोग उनके खाने आदि की व्यवस्था कर देते हैं। युवाओं का कहना है कि पैदल यात्रा के पीछे बाबा केदार के प्रति आस्था के साथ एक संदेश भी है। वे लोगों को बताना चाहते हैं कि किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संसाधन का उपलब्ध होना जरूरी नहीं है। यदि मन में ठान लिया जाए और संकल्प मजबूत हो तो सीमित साधनों में भी मुश्किल सफर तय किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed