{"_id":"696277d19561ec737b049aab","slug":"video-construction-work-of-trauma-centre-begins-at-roorkee-civil-hospital-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू
सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य की शनिवार से शुरुआत की दी गई है। वहीं निर्माण कार्य प्रारंभ होने के चलते ट्रामा सेंटर से जुड़े वार्ड को अस्थाई रूप से रैन बसेरे में शिफ्ट कर इसको भी संचालित कर दिया है, ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ट्रामा सेंटर के सौंदर्यीकरण निर्माण से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य के दौरान वार्ड को रैन बसेरे में शिफ्ट कर शुरू कर दिया गया है। यहां आवश्यक बेड और चिकित्सकीय स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जबकि प्राथमिक उपचार की सुविधा इमरजेंसी के वार्ड में चल रही है। वहीं अस्थाई व्यवस्था के तहत साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों की रैन बसेरे में ड्यूटी भी लगाई गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी का कहना है कि ट्रामा सेंटर सौंदर्यीकरण होने के बाद इसका स्वरूप अलग रंग रूप में नजर आएगा। इससे मरीजों और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। वहीं मरीजों पर हर समय चिकित्सकों की निगरानी भी रहेगी, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।