फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shortage of DAP fertilizer adds to farmers woes

Roorkee News: डीएपी खाद की किल्लत से किसानों की बढ़ी परेशानी

Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shortage of DAP fertilizer adds to farmers woes
रबी की प्रमुख फसलों गेहूं और सरसों की बुआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। झबरेड़ा, इकबालपुर और लखनौता क्षेत्र की सहकारी समितियों में कई दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। खाद नहीं मिलने से फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में सरसों की बुआई शुरू हो चुकी है और करीब 50 प्रतिशत क्षेत्र में बुआई होने का अनुमान है। वहीं, गेहूं की बुआई ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ऐसे में किसानों को खेत तैयार करने और फसल की बुआई के लिए डीएपी खाद की जरूरत पड़ रही है। खाद नहीं मिलने पर किसान पोटाश, सिंगल सुपर फॉस्फेट और यूरिया आदि के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे उनकी लागत बढ़ रही है। किसान राजपाल सिंह, बिजेंद्र और संजय ने बताया कि डीएपी नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में कुछ खेतों में बिना खाद के ही सरसों की बुआई करनी पड़ी है। इससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बुआई के समय खाद नहीं मिलने से बाद में आपूर्ति होने का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। झबरेड़ा सहकारी समिति के एमडी तलवार सिंह ने बताया कि समिति में एक-दो दिन में डीएपी खाद उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। खाद की आपूर्ति होने पर किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed