{"_id":"6aa2eb91c97f94082700ee51","slug":"sunil-lovely-and-priyanshu-top-the-race-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-146581-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दौड़ में सुनील, लवली और प्रियांशु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दौड़ में सुनील, लवली और प्रियांशु अव्वल
Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट के जीआईसी कमलेश्वर के खेल मैदान में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ। बालक वर्ग की 1500 और 3000 मीटर दौड़ में सुनील चंद ने पहला, गोविंद सौन ने दूसरा और अविनाश सौन ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में लवली मारकंडे पहला, कशिश दूसरा और प्रिया को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु पहले, गोविंद दूसरे, कमल किशोर तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमिला बिष्ट, गोविंद राम आर्या आदि मौजूद रहे।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
टनकपुर (चंपावत)। दिवंगत कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से दो दिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, संयोजक लक्ष्मण सिंह पाटनी, अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव धनंजय गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां पीटीआई रचित वल्दिया, सीएस खोलिया, ललित मोहन भट्ट, कोच सूरज पांडेय, आशा पांडेय, आकाशदीप, गौरव खोलिया, प्रकाश सिंह, महेश चुफाल मौजूद रहे।
बनबसा में नृत्य नाटिका हुई
बनबसा। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर देवभूमि बीएड काॅलेज सभागार में भानी चंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। व्यवसायी नरेंद्र गोयल ने श्रीकृष्ण सुदामा संवाद की नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। यहां विशिष्ट अतिथि कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, प्राचार्य डाॅ. आनंद प्रकाश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वहां पूर्व सैनिक बीबी पांडेय, पूर्व सैनिक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, डाॅ. जनक चंद आदि रहे।
विज्ञापन
बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
चंपावत। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ के तहत बाराकोट ब्लॉक की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों की बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि बाराकोट न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 14, 19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताएं हुईं।