{"_id":"6ae8b7c8a41c1ef7440cd98c","slug":"video-aarti-from-pithoragarh-hits-golden-punch-in-finland-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिनलैंड में पिथौरागढ़ की आरती ने जड़ा गोल्डन पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिनलैंड में पिथौरागढ़ की आरती ने जड़ा गोल्डन पंच
अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:48 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। फिनलैंड में आयोजित 46 इंटरनेशनल टाइमर कप टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिथौरागढ़ निवासी और भारत की मुक्केबाज आरती धारियाल ने 54 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके साथ पवन बर्त्वाल और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक देश की झोली में डाले। भारत ने इस टूर्नामेंट में ओवरऑल टॉप करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
प्रतियोगिता में भारत सहित सात देशों आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, ब्राज़ील और मेज़बान फिनलैंड के मुक्कबाजों के बीच मुकाबले हुए। अपने भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरती धारियाल ने स्वीडन, फ्रांस और ब्राज़ील के खिलाड़ियों को हराते हुए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। आरती वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। वर्तमान में आरती पटियाला स्थित इंडियन वुमेंस एलीट बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी खेल यात्रा की नींव पिथौरागढ़ स्थित स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में रखी गई। यहां उन्होंने कोच निखिल महर के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया। पिथौरागढ़ के छोटे कस्बे गौड़ीहाट से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट सहित जिला ओलंपिक संघ, बॉक्सिंग संघ, जनपद के सभी खेल प्रशिक्षक, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में आरती की उपलब्धि से खुशी की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।