{"_id":"6ae8cfedc257f1340405af6e","slug":"108-ambulance-in-reetha-sahib-is-out-of-order-reaching-the-hospital-has-become-difficult-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146413-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रीठासाहिब की 108 एंबुलेंस खराब, आसान नहीं हो रहा अस्पताल पहुंचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रीठासाहिब की 108 एंबुलेंस खराब, आसान नहीं हो रहा अस्पताल पहुंचना
Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र में संचालित पीएचसी रीठा साहिब की 108 एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करीब पांच दिन पहले एंबुलेंस खराब होने से आपातकालीन स्थिति में बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी वाहनों से लोहाघाट और चंपावत जाना पड़ रहा है।
इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। रीठा साहिब अस्पताल पर गोलडांडा, बिनवाल गांव, धरसो, परेवा, चौड़ापिता, चौड़ा मेहता, कुलियाल गांव, मछियाड़, साल, खराही, मंगललेख, एकबारसी, रमक, भिंगराड़ा, गड्यूड़ा और चल्थिया सहित कई गांवों के लोग निर्भर हैं। गंभीर हालत में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात के साधनों की कमी है। ऐसे में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा बंद रहने से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, प्रधान कुंदन सिंह और लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने रीठा साहिब की 108 एंबुलेंस को जल्द ठीक कर सेवा सुचारु करने की अपील की है। इन लोगों ने कहा कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में राहत मिल सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रीठा साहिब की एंबुलेंस वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन करीब पांच दिन से खराब था। 108 एंबुलेंस को अब ठीक करा दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में एंबुलेंस व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। -भास्कर शर्मा, 108 एंबुलेंस प्रभारी, चंपावत