Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aarti from Pithoragarh hits golden punch in Finland

Pithoragarh News: फिनलैंड में पिथौरागढ़ की आरती ने जड़ा गोल्डन पंच

Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aarti from Pithoragarh hits golden punch in Finland
पिथौरागढ़। फिनलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित 46वें इंटरनेशनल टाइमर कप टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ निवासी और भारतीय मुक्केबाज आरती धारियाल ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारत सहित आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, ब्राजील और मेजबान फिनलैंड के मुक्केबाजों के बीच कड़े मुकाबले हुए। आरती ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और स्वीडन, फ्रांस व ब्राजील के खिलाड़ियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथ पवन बर्त्वाल और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में कुल चार स्वर्ण पदक डाले।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सेवारत आरती वर्तमान में पटियाला स्थित इंडियन वुमेंस एलीट बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी खेल यात्रा की नींव पिथौरागढ़ के छोटे से कस्बे गौड़ीहाट स्थित स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में पड़ी थी जहां उन्होंने कोच निखिल महर के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग के गुर सीखे थे। एक छोटे कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराना आरती की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है जिससे प्रदेश में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट सहित जिला ओलंपिक संघ, बॉक्सिंग संघ, जनपद के सभी खेल प्रशिक्षक, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में आरती की उपलब्धि से खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed