{"_id":"6b02b495972f493a25020067","slug":"newly-laid-road-comes-apart-by-hand-questions-raised-over-construction-quality-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: हाथ से उखड़ गई नई सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: हाथ से उखड़ गई नई सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश
Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM IST
सार
बरसात के बाद शुरू हुए सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लाइन नंबर एक से आठ के बीच बनी नई सड़क की परत हाथ से उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
लाइन नंबर एक से आठ के बीच बनी सड़क हाथ से उखड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरसात का मौसम बीतने के बाद हल्द्वानी शहर में जगह-जगह सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं, लेकिन इन कार्यों में गुणवत्ता का कितना ध्यान रखा जा रहा है, इसकी पोल लाइन नंबर एक से आठ के बीच बनी सड़क ने खोल दी है। यहां निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की परत हाथ से उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने हाथ से ही सड़क उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। नई सड़क का इस तरह उखड़ना निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता जांच पर भी सवाल खड़े करता है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।