{"_id":"6aeb688f507e41055c013010","slug":"video-four-government-officials-held-a-joint-press-conference-on-the-allegation-of-land-grabbing-in-haldwani-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भूमि खुर्द-बुर्द करने के आरोप पर सरकार के चार दायित्वधारियों ने एक साथ की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भूमि खुर्द-बुर्द करने के आरोप पर सरकार के चार दायित्वधारियों ने एक साथ की पत्रकार वार्ता
कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर लगाए जा रहे सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने जैसे आरोपों का भाजपा ने पलटवार किया है। बुधवार को चार दायित्वधारियों ने एक साथ पत्रकार वार्ता कर इसे कांग्रेस की हताशा और निराशा करार दिया। उन्होंने कहा कि चार साल तक सोये रहे कांग्रेसी अब चुनावी वर्ष में जागे हैं और नींद खुलते ही भाजपा सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने में जुट गए हैं।
रामपुर रोड स्थित होटल में हुई पत्रकार वार्ता में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर और नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देख कांग्रेस हताश और निराश हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से ही विकास विरोधी रहा है। कांग्रेस युवाओं की हितैषी नहीं हैं। कांग्रेस की नीति विकास योजनाओं को लटकाने, भटकाने और अटकाने की रही है। अब वह भाजपा सरकार पर बेवजह जमीन खुर्द-बुर्द करने जैसे झूठे और अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नियमों के अनुरूप ही सरकारी जमीनों पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है ताकि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिले और पलायन पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि पटवाडांगर की जमीन भी कुमाऊं विवि को दी गई है।
दायित्वधारियों ने कहा कि यदि कांग्रेस अपनी करनी से बाज नहीं आई तो भाजपा कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी व भुवन जोशी आदि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।