Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations underway to increase the fee for evaluation of board exam copies by 50%

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का शुल्क 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 10 Nov 2026 12:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुल्क में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने पर शिक्षकों को बढ़ा पारिश्रमिक मिलेगा।

विज्ञापन
Preparations underway to increase the fee for evaluation of board exam copies by 50%
उत्तराखंड बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं जांचने वाले शिक्षकों को इस बार बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलने की उम्मीद है। बोर्ड ने मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में बोर्ड परीक्षा की एक उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए हाईस्कूल के परीक्षक को 10 रुपये और इंटरमीडिएट के परीक्षक को 14 रुपये पारिश्रमिक दिया जाता है। लंबे समय से मूल्यांकन शुल्क बढ़ाने की मांग उठ रही है। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार डोंडियाल ने बताया कि ऐसे में बोर्ड ने शिक्षकों को राहत देने के उद्देश्य से शुल्क में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

विज्ञापन


हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने का पारिश्रमिक 15 रुपये और इंटरमीडिएट की कॉपी जांचने का पारिश्रमिक 21 रुपये हो जाएगा। हालांकि, प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय शासन की मंजूरी के बाद ही होगा। इससे मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed