{"_id":"6aae7f6ace1913f0ea0d77ba","slug":"video-haridwarvillagers-stage-sit-in-against-garbage-mountain-in-sarai-demand-removal-of-dumping-yard-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सराय में कूड़े के पहाड़ के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, डंपिंग यार्ड हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय में कूड़े के पहाड़ के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, डंपिंग यार्ड हटाने की मांग
सराय क्षेत्र में कई हजार मीट्रिक टन कूड़े के ढेर और लगातार बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ के विरोध में आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने विशाल धरना दिया। ग्रामीणों ने सराय स्थित डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाने की मांग की। धरने पर ग्रामीणों ने कहा कि आसपास के गांव शहरवासियों को अनाज, फल और अन्य कृषि उत्पाद उपलब्ध कराते हैं।
इसके बावजूद शहर का कूड़ा गांवों के आसपास डाला जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़े के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है।
इससे बच्चों समेत स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि डंपिंग यार्ड हटाए जाने तक उनका धरना जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर डंपिंग यार्ड को क्षेत्र से हटाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।