{"_id":"6aa68dcfcbece0aad7017379","slug":"video-the-palanquin-and-lok-jaat-procession-of-goddess-nanda-presiding-deity-of-badhad-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बधाड़ की ईष्टदेवी मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा धरामल्ला, देवाल बाजार होते हुए इच्छोली गांव पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाड़ की ईष्टदेवी मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा धरामल्ला, देवाल बाजार होते हुए इच्छोली गांव पहुंची
देवाल। पांच सितंबर को नंदानगर के कुरूड़ से चली श्री नंदा राजराजेश्वरी लोकजात यात्रा पूरी आस्था और उत्साह के साथ हिमालय की ओर बढ़ रही है। बधाड़ की ईष्टदेवी मां नंदा की डोली धरातल्ला गांव में पूजा - अर्चना के बाद धरामल्ला, पूर्णा, देवाल बाजार होते इच्छोली गांव पहुंची। सोमवार को डोली व लोकजात यात्रा कैल, हाटकल्याड़ी होते रात्रि विश्राम फल्दियागांव में प्रवास करेंगे।
रविवार को पूजा- अर्चना के बाद बधाड़ की ईष्ट देवी मां नंदा की डोली धरामल्ला गांव पहुंची। यहां पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धरामल्ला व पूर्णा गांव होते देर शाम डोली देवाल बाजार में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी गई। ढोल- दमाऊं की गूंज और पारंपरिक गीतों के साथ मां नंदा का स्वागत हुआ। भक्तगणों ने मां नंदा को फल,नए अनाज व पूजा सामग्री अर्पित किया। देवाल बाजार में मां नंदा की डोली के पहुंचने पर यहां मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र नंदामय हुआ। यहां पर सैकड़ों लोगों ने मां नंदा के दर्शन किए।
यशवंत बडियारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।