{"_id":"6abac0a659454885e2075d8e","slug":"video-congress-burns-effigy-of-chief-election-commissioner-in-bageshwar-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
बागेश्वर में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची में धांधली और पारदर्शिता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, कुंदन गोस्वामी, लोकमणि पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, राजेंद्र परिहार, बालकृष्ण, गोपा धपोला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।