{"_id":"6abab6beb7b5342f31073d27","slug":"student-union-elections-at-pandit-bd-pandey-campus-today-preparations-complete-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128396-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी
Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बीडी पांडेय परिसर में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ निर्वाचन के लिए आज मतदान होगा। शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनाव में कुल 1898 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए परिसर में चार पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर कपिल कुमार और गजेंद्र साह, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर कोमल बिष्ट और बबीता आर्या, महासचिव पद पर अखिल परिहार और ललित कुमार के बीच चुनावी मुकाबला है। इसके अलावा संयुक्त सचिव रिया कोहली, प्रिया भंडारी, पूजा भट्ट, कोषाध्यक्ष में अनामिका सिर्सवाण, रोलिका साह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में विनय कुमार, दिया नगरकोटी, नीरज जोशी मैदान में हैं।
कोट
परिसर में छात्रसंघ निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे लिंगदोह कमेटी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
-डॉ. पुष्पा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण