फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Biting cold grips Bageshwar following snowfall on the peaks of the Pindar Valley.

Bageshwar News: पिंडर घाटी की चोटियों पर हिमपात से बागेश्वर में बढ़ी ठिठुरन

Mon, 28 Sep 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 28 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Biting cold grips Bageshwar following snowfall on the peaks of the Pindar Valley.
गरुड़ में मौसम खुलने के बाद खेतों में फसल समेटते किसान। संवाद
बागेश्वर/गरुड़/कपकोट। जिले में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश सोमवार को थम गई। पिंडर घाटी और सोराग क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम खुलने और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुग-नाकुरी और कपकोट क्षेत्र में किसान खेतों में पहुंचे और बारिश से गीली हुई धान की पकी फसल समेटने और कटाई में जुट गए।
विज्ञापन


मलबे से दो ग्रामीण सड़कें बंद
बागेश्वर। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें मलबे से प्रभावित हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार कन्यालीकोट-जगथाना मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया था। जेसीबी की मदद से देर शाम मार्ग सुचारु करा दिया गया। कपकोट क्षेत्र के काफलीकमेड़ा और बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। विभाग की ओर से मशीनें लगाकर मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed