{"_id":"6aa98acfde3443f5ac065fe5","slug":"video-almoras-historic-maa-nanda-devi-fair-began-with-the-worship-of-lord-ganesha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला
अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला मंगलवार को विधिवत शुरू हो गया। मेले के प्रथम दिन नंदादेवी मंदिर में गणेश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद नगर में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ ही कई सांस्कृतिक दलों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मंगलवार सुबह राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। यहां से सांस्कृतिक शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा माल रोड होते हुए थाना बाजार पहुंची। इसके बाद गंगोली मोहल्ला, जौहरी बाजार, चौक बाजार और लाला बाजार से होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर पहुंची। पारंपरिक सांस्कृतिक परिधानों में सजे बच्चे नाचते-गाते और मां नंदा देवी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूरा नगर भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। नंदादेवी मंदिर परिसर में विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने मां नंदादेवी की झांकी के साथ कुमाऊंनी लोकनृत्य, लोकगीत और नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे। मेले के मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी ने बताया कि 17 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्षों को आमंत्रित करने की परंपरा निभाई जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद कदली वृक्षों का चयन होगा। 18 सितंबर, सप्तमी की सुबह शोभयात्रा के साथ इन्हें लक्ष्मेश्वर से नंदादेवी मंदिर परिसर लाकर मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 19 सितंबर अष्टमी की रात्रि में विशेष पूजा-अर्चना होगी। वहीं, 23 सितंबर को मां नंदादेवी के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पं. तारा दत्त जोशी, हरीश बिष्ट, अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मेला सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, संरक्षक अनूप साह और मूर्ति संयोजक रवि गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
----------
अनिल सनवाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।