फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panic grips Atharbani village following the appearance of a leopard in broad daylight

Almora News: अथरबनी गांव में दिनदहाड़े तेंदुए की धमक से बढ़ी दहशत

Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Panic grips Atharbani village following the appearance of a leopard in broad daylight
अल्मोड़ा। नगर से समीप अथरबनी गांव में दोपहर में तेंदुआ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। तीन दिन पूर्व भी तेंदुए ने एक ग्रामीण के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे अथरबनी गांव के समीप एक तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। उसके आबादी में पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने कहा कि आबादी में तेंदुओं की लगातार सक्रियता चिंता का विषय है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए के खौफ से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

हवालबाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम लगातार तेंदुए का पता लगाने के लिए गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप केमरे लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed