फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Consensus reached on fielding Dinesh Kunjwal as the UKD candidate from Jageshwar.

Almora News: जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल यूकेडी को प्रत्याशी बनाने पर सहमति

Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on fielding Dinesh Kunjwal as the UKD candidate from Jageshwar.
दन्या (अल्मोड़ा)। विकासखंड धौलादेवी के वन विभाग गेस्ट हाउस में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवाओं और राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

दिनेश कुंजवाल ने युवाओं से जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर यूकेडी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में धौलादेवी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जागेश्वर सीट से दिनेश कुंजवाल को विधायक प्रत्याशी घोषित करने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तारा भट्ट को उपाध्यक्ष, संदीप जोशी को महामंत्री, पवन आर्या को सचिव और विनोद कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed