{"_id":"6ae0a862f4f2f619cc06b374","slug":"video-video-akashdeep-lit-at-dashashwamedh-ghat-in-memory-of-the-martyrs-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शहीदों की स्मृति में दशाश्वमेध घाट पर प्रज्ज्वलित हुए आकाशदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शहीदों की स्मृति में दशाश्वमेध घाट पर प्रज्ज्वलित हुए आकाशदीप
वाराणसी। अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में गंगा सेवा निधि की ओर से मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर आकाशदीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था पिछले 27 वर्षों से कार्तिक मास में देश के वीर शहीदों की याद में आकाशदीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। इस वर्ष कार्यक्रम का समापन 24 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव के साथ होगा। इस अवसर पर शहीदों को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों से हुई। इस दौरान गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्वर्गीय पं. सत्येंद्र मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया गया। सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, भारतीय थल सेना, वायु सेना, सीआईएसएफ, रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के बलिदानी जवानों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।