{"_id":"6ae0f3af52ed5bc2f10f30f7","slug":"video-varanasi-what-did-lal-bihari-yadav-say-after-his-victory-in-the-teachers-mlc-election-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले लाल बिहारी यादव ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले लाल बिहारी यादव ?
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज की। मतगणना में पहली वरीयता के मतों में भी लाल बिहारी यादव सबसे आगे रहे। गणना पत्र के अनुसार उन्हें 10,958 मत मिले।
मतगणना के आधिकारिक चक्रवार विवरण के अनुसार पहली वरीयता के कुल 22,943 वैध मतों में लाल बिहारी यादव को 10,958 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच पहली वरीयता के मतों में 4,898 वोट का अंतर रहा।
पहली वरीयता में लाल बिहारी सबसे आगे
गणना पत्र के अनुसार लाल बिहारी यादव को पहले चक्र में 6,941 और दूसरे चक्र में 4,017 मत मिले। इस तरह उन्हें कुल 10,958 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त हुए। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पहले चक्र में 3,005 और दूसरे चक्र में 3,055 समेत कुल 6,060 मत मिले।
अन्य प्रत्याशियों में चेत नारायण सिंह को 3,111, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 1,088, डॉ. फरीद अंसारी को 182, धर्मेंद्र कुमार यादव को 450, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 152, संजय राय प्रियदर्शी को 301 और अवशेष सिंह को 108 मत मिले। प्रत्याशी ऋतिका दुबे को कुल 450 मत प्राप्त हुए।
22,943 मत वैध, 1,441 मतपत्र निरस्त
गणना पत्र के मुताबिक दोनों चक्रों में कुल 22,943 मत वैध पाए गए, जबकि 1,441 मतपत्र प्रतिक्षिप्त यानी निरस्त हुए। पहले चक्र में 13,144 वैध और 858 निरस्त मतपत्र रहे। दूसरे चक्र में 9,799 वैध और 583 निरस्त मतपत्र दर्ज किए गए।
शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। मतगणना स्थल पर समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जताई और जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।