{"_id":"6ae0a335aa6c43ba4e0cb811","slug":"video-amar-ujala-foundations-police-ki-pathshala-police-school-program-was-held-at-diet-nahan-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: डाइट नाहन में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: डाइट नाहन में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
कार्यक्रम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो मुख्यालय सिरमौर से आए निरीक्षक संजीव कुमार ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को भ्रष्टाचार से निपटने के विभिन्न उपायों की दी जानकारी। साथ ही सभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का भी किया आह्वान। संस्थान के उपप्रधानाचार्य डॉ आईडी राही ने मंच से मुख्यातिथि और उनके साथ आए सहयोगियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी मुख्यातिथि और उपप्रधानाचार्य को पुलिस की पाठशाला का स्मृति चिह्न, सामान्य ज्ञान पुस्तक व डायरियां देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार इस देश और समाज के लिए एक नासूर बन गया है। इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और लगातार सफल भी हुए हैं। बावजूद इसके आमजन का भी इसमें सहयोग चाहिए। सभी के प्रयासों से इससे लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं भ्रष्टाचार की भनक लगे शिकायत करें। इसके लिए जरूरी नहीं है कि सामने ही आया जाए और विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2623061 पर भी शिकायत दे सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान विभाग द्वारा भी गुप्त रखी जाती है। इस दौरान प्रशिक्षुओं को भ्रष्टाचार क्या है और अलग-अलग जगह किस तरह से सामने आता है। इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस कैसे काम करती है और आमजन कैसे भ्रष्टाचार से लड़ने में पुलिस का सहयोग कर सकते हैं इसकी भी विस्तार से जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।