Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Monkeys stand guard over children's safety at school, while teachers and a councilor stand by, armed with sticks.
{"_id":"6ae0a647ecd746340507478f","slug":"video-monkeys-stand-guard-over-childrens-safety-at-school-while-teachers-and-a-councilor-stand-by-armed-with-sticks-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बंदरों का पहरा, लट्ठ लेकर खड़े हुए शिक्षक और पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बंदरों का पहरा, लट्ठ लेकर खड़े हुए शिक्षक और पार्षद
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकर बस्ती और जगजीवनपुरा के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पिछले दो माह से बंदरों का आतंक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों और पार्षदों को लट्ठ लेकर बंदर भगाने पड़ रहे हैं। बंदरों ने स्कूल की छात्रा प्रतिमा और पार्क में व्यायाम करने आई महिला कंचन शर्मा को काटकर घायल कर दिया। मिड-डे मील तैयार करने और बच्चों को परोसने के दौरान भी बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। पार्षदों के अनुसार, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। नगर परिषद कर्मचारी बंदर पकड़ने का ठेका समाप्त होने की बात कह रहे हैं। डीएमसी प्रवीन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अधिकारियों से जानकारी लेकर समाधान करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।