फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students vote to select their favorite teachers

वाराणसी: वोट देकर विद्यार्थियों ने चुने प्रिय शिक्षक, कल डिप्टी सीएम करेंगे सम्मानित; जानिए पूरा कार्यक्रम

Tue, 27 Oct 2026 11:28 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Akash Dubey Updated Tue, 27 Oct 2026 11:28 PM IST
सार

अमर उजाला की मुहिम में 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रिय शिक्षकों को चुना। बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
Students vote to select their favorite teachers
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के 103 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 100 से अधिक शिक्षकों को वोट दिया। सामान्य चुनाव की तरह की वोटिंग प्रक्रिया में शामिल छात्र इस पहल को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। बुधवार को दोपहर 1.15 बजे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला की ओर से पहली बार शुरू इस तरह की मुहिम में 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वोटिंग कर प्रिय शिक्षकों का चुनाव किया। जिन विद्यालयों में मतदान कराया गया है, बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्य भी सम्मानित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


19 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया में स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की तो विद्यालय के प्रधानाचार्यों का भी पूरा सहयोग मिला। बुधवार को डिप्टी सीएम जिन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे, उसमें 40 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्ट फोन से प्रिय शिक्षक के पक्ष में वोट किया। कई स्कूलों से विद्यार्थियों ने इस तरह की वोटिंग की थी कि प्रिय शिक्षकों का चुनाव करना बहुत कठिन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed