{"_id":"6aa5632a54385c97240ec8f5","slug":"video-subhash-rajbhar-said-bjp-is-not-working-according-manifesto-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुभाष राजभर बोले- भाजपा घोषणापत्र के अनुसार काम नहीं कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष राजभर बोले- भाजपा घोषणापत्र के अनुसार काम नहीं कर रही
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर ने शुक्रवार को मीडिया वक्तव्य में भाजपा पर घोषणापत्र के अनुसार काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अपने स्वजातीय लोगों को आगे बढ़ा रही है और उसका आम जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा जाति की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाजवादी विचारधारा की बात करती है।
सुभासपा नेता अरविंद राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष राजभर ने कहा कि जिस पार्टी में सुहेलदेव के बाद ‘राजभर’ शब्द ही हटा दिया गया, वह अपने समाज की बात कैसे करेगी। उन्होंने दावा किया कि राजभर समाज का 70 प्रतिशत वोट सपा के पास है। कहा कि सपा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा में सिर्फ पोस्टमैन का काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।