{"_id":"6918aefb038879045207a768","slug":"varanasi-bulldozers-again-run-in-dal-mandi-market-shopkeepers-express-their-displeasure-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दालमंडी मार्केट में फिर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दालमंडी मार्केट में फिर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई
दालमंडी मार्केट में शनिवार की दोपहर लगभग 100 की संख्या में पुलिस फोर्स को लेकर वीडीए, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम ध्वस्तीकरण के लिए उतरी। सत्तार मार्केट में तीन मंजिला बिल्डिंग की आठ दुकानों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई। इसी बिल्डिंग में एक महिला ने कहा कि मैं सरकार की पक्ष में हूं लेकिन इस कार्रवाई के खिलाफ हूं। मेरे पास कोर्ट का आदेश है लेकिन प्रशासन इसे नहीं मान रहा है। दुकानदार मोहम्मद इशान ने कहा कि दुकानों पर 2003 की नोटिस चिपकाई गई है। तीस साल बाद अब प्रशासन को याद आ रहा है कि दालमंडी में तोड़फोड़ करनी है। मोहम्मद फजल ने कहा कि दुकानों को लोहता और मोहनसराय में बसाने की बात चल रही है, जो हमें मंजूर नहीं है। यहां हजारों लोग प्रतिदिन खरीदारी करने आते हैं, उनके बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।