Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: शारदा प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव बने बार एसोसिएशन के सचिव, परिणाम आने के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल
{"_id":"6ad0c19fb6e41baf130fe24e","slug":"video-video-sharatha-parasatha-mashara-athhayakashha-sarayanatha-yathava-bna-bra-esasaeshana-ka-sacava-paranaema-aana-ka-btha-samarathaka-na-ue-abra-gall-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शारदा प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव बने बार एसोसिएशन के सचिव, परिणाम आने के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शारदा प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव बने बार एसोसिएशन के सचिव, परिणाम आने के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए चुनाव में शारदा प्रसाद मिश्र ने 112 वोटों से अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 502 वोट मिला है। रनर रहे अखिलेश शुक्ल को 390 वोट मिला है। 549 वोट पाकर सचिव के पद पर सूर्यनाथ यादव विजयी हुए हैं। उन्होंने जयंत मिश्र को 240 वोटों से हराया है। अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। परिणाम आने के बाद समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया।
बुधवार को शहर के खुर्शीद क्लब स्थित पं. अटल बिहारी बाजपेयी अधिवक्ता सभागार में मतदान हुआ था। 2,080 में से 1,802 वकीलों ने वोट डाला था। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। दोपहर तक एक-एक पदों के परिणाम आने लगे। अध्यक्ष चुने गए शारदा प्रसाद मिश्र को 502, रनर रहे अखिलेश शुक्ल को 390, सभाजीत सिंह को 225, अमरनाथ यादव को 149, ज्ञान प्रकाश तिवारी को 70, रवींद्र प्रताप सिंह को 31, हेमंत मिश्र को 48, ध्रुवराज सिंह को 21, विजय श्रीवास्तव को 68, करुणा शंकर दुबे को 55, उदय प्रताप सिंह को 44, जय प्रकाश सिंह को 57, जय प्रसाद तिवारी को 32, राजेंद्र प्रसाद सिंह को 16, बद्री प्रसाद पांडेय को 41, राज कुमार सिंह को 39 व तेज बहादुर सिंह को 5 वोट मिला है। सूर्यनाथ यादव 549 वोट पाकर सचिव चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे जयंत मिश्रा को 329 वोट मिले हैं।
वीरेंद्र सिंह को 309, मदन तिवारी को 151, जयंत सिंह को 113, रवि पांडेय को 98, रोहित अवस्थी को 91, गिरजा श्रीवास्तव को 62, राकेश पांडेय को 49, आनंद पांडेय को 13, कपिल पांडेय को 12, देवी प्रसाद अग्रवाल को सात व व्यास नारायण दुबे को 6 वोट मिला है।
करुणा शंकर पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शालिनी तिवारी उपाध्यक्ष, शोभावती सह सचिव प्रशासन, शिव बहादुर मौर्य सह सचिव खुर्शीद क्लब, अमित मिश्रा सह सचिव पुस्तकालय चुने गए हैं। इसके अलावा राज कुमार गौड़, अनीस अहमद व ध्रुवराज पांडेय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए और नीतू यादव, नीरज शुक्ल, राम भवन मौर्य व रोमेश पांडेय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
वकीलों के कल्याण के लिए करेंगे कार्य: अध्यक्ष
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि वह सुल्तानपुर बार एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश में नंबर एक बनाएंगे। उन्होंने वकीलों के कल्याण के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वकीलों के बीच भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नए वकीलों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों जैसे डीएम और एसपी के साथ मिलकर वकीलों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।
विजेता को वकीलों ने दी बधाई
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद के वरिष्ठ वकीलों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। बार के पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर दुबे, डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, संतोष पांडेय, रवि शुक्ल, अब्बास अहमद, अनिल दुबे समेत अन्य वकीलों ने पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।