{"_id":"6ac780f51369a58bdb08d54e","slug":"video-video-sapa-karayakaratao-ka-palsa-sa-nakajhaka-makhaya-naravacana-aayakata-ka-patal-faka-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका
वोट चोरी के आरोपों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। बाद में कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास ही पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन व्यवस्था और कथित वोट चोरी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी अधिवक्ता प्रकोष्ठ अशोक सिंह बिसेन, पूर्व सदर विधायक अरुण वर्मा, राम प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।